ताजगंज में साड़ी सेंटर और घर में लगी आग:दुकान में लाखों का माल हुआ खाक, घर में रखा सामान भी जला


आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में राठौर मंदिर के पास तुलसी चबूतरा के पीछे स्थित बस्ती में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने एक घर और उससे जुड़ी ‘राधामोहन साड़ी सेंटर’ दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सुबह घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित सनी, जो साड़ी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, ने बताया कि दुकान में करीब 4 से 5 लाख रुपये का माल रखा हुआ था। इसके अलावा कुछ नकदी भी थी, जो पूरी तरह जल गई। घर के अंदर रखा सामान भी आग में नष्ट हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन जांच में जुटा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *