Asian Games Opening Ceremony Nagoya

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games Opening Ceremony Nagoya | Manu Bhaker Tajinderpal Toor Flagbearer

नागोया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इसमें भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ध्वजवाहक होंगे।

एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। भारत ने 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है।

पालोमा मिजुहो स्टेडियम में सेरेमनी होगी

गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया में होगी। लोकल टाइम के मुताबिक समारोह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था।

पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 30 हजार लोग बैठ सकते हैं।

पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 30 हजार लोग बैठ सकते हैं।

भारत आज सिर्फ टेकबॉल में चुनौती पेश करेगा

आज भारत टेकबॉल में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारत की ओर से क्विंसी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा।

ऋषभ पंत की फैंस से अपील- खिलाड़ियों को सपोर्ट करें

ऋषभ पंत ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वे गेम्स देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही पंत ने फैंस से अपील की है कि खिलाड़ियों के साथ खड़े रहें और उन्हें सपोर्ट करें।

भारत ने पिछले गेम्स में 107 मेडल जीते थे

भारत ने हांगझोउ पिछले एशियन गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे। टीम को शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों में मेडल की उम्मीद रहेगी।

पिछले एशियन गेम्स से छोटा भारतीय दल

भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.