![]()
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों के ठहराव में विस्तार किया है। अब आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी और मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेनों का देवरिया सदर और सीवान स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। इससे गोरखपुर और आसपास के यात्रियों के साथ देवरिया व सीवान क्षेत्र के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। जोगबनी जाने वाली ट्रेन का देवरिया और सीवान में ठहराव 04008 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद अगले दिन रात 12:35 बजे सीवान पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी। वापसी में 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सीवान स्टेशन पर सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी और 8:15 बजे रवाना होगी। देवरिया सदर स्टेशन पर सुबह 9:20 बजे पहुंचकर 9:25 बजे रवाना होगी। मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन भी रुकेगी इसी तरह 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का भी देवरिया सदर और सीवान में ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद अगले दिन रात 12:15 बजे सीवान पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी। वापसी में सुबह पहुंचेगी ट्रेन 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर विशेष ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन सीवान स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी और 11:55 बजे रवाना होगी। त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा रेलवे के इस निर्णय से त्योहार के दौरान दिल्ली, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, मुजफ्फरपुर और जोगबनी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। देवरिया सदर और सीवान में ठहराव मिलने से इन क्षेत्रों के यात्रियों को इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सफर करने का विकल्प मिलेगा।
Source link
देवरिया-सीवान में होगा 2 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन का ठहराव:गोरखपुर और आसपास के लोगों को मिलेगा फायदा