सहारनपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़…2 अरेस्ट:गागलहेड़ी में गोकशी की कोशिश कर रहे थे, एक के पैर में लगी गोली, एक आरोपी फरार


सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मौके से एक अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की ओर से कॉम्बिंग की जा रही है। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि देर रात रात गागलहेड़ी पुलिस टीम ग्राम अमरपुर स्थित काली नदी चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमरपुर से सिकंदरपुर जाने वाले रास्ते पर पोपलर के खेत में कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। खेत के पास पहुंचने पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में देखा कि 5-6 लोग गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि टीम को नजदीक आता देखकर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान असलम के रूप में हुई। मौके से अबुजर उर्फ अजहर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में कॉम्बिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, काले रंग की एक स्कूटी, गोकशी करने के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी के तलाश में दबिश दे रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *