माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य बने वसीम अंसारी:भदोही जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, यूपी स्टेट काउंसिल में हुए मनोनीत


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की स्टेट एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। इस काउंसिल में भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी को सदस्य बनाया गया है। वसीम अंसारी को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वसीम अंसारी की सक्रियता और जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। इस मौके पर वसीम अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का भी धन्यवाद किया। वसीम अंसारी ने कहा, “पार्टी नेतृत्व ने मुझे माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एडवाइजरी काउंसिल, उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाकर जो विश्वास और जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने आगे कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। एडवाइजरी काउंसिल के जरिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश की जाएगी। वसीम अंसारी ने भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *