चांदी ₹6474 महंगी, एक किलो के दाम 2.36 लाख पहुंचे:सोना के दाम आज ₹1809 बढ़े, 10 ग्राम 1.54 लाख का हुआ


सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 सितंबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 6,474 रुपए बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1809 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले सोने के दाम 1.52 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। इस साल सोना ₹21 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *