बुलंदशहर में नहर में डूब रहे युवक को बचाया:तीन पुलिसकर्मियों को SSP ने 5-5 हजार का नकद पुरस्कार देकर नवाजा


बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह घटना 15 सितंबर 2026 की है। डायल-112 की पीआरवी-8848 को सूचना मिली थी कि एक युवक मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात जवान महज 6 मिनट में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नहर में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जवानों के इस सराहनीय और साहसिक काम की तारीफ की। उन्होंने तीनों जवानों को 5,000-5,000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी रेग सिंह, आरक्षी नरेंद्र और चालक नितिन कुमार हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की यह तेज कार्रवाई और तत्परता समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *