चलते ट्रक में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, रिसिया मोड़ पर पूरा ट्रक जलकर राख


बहराइच। लखीमपुर नेशनल हाईवे पर रिसिया मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरा ट्रक जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई, उसने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और घटना की जानकारी रिसिया पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक ट्रक का ज्यादातर हिस्सा जल गया था। काफी कोशिश के बाद आग बुझाई जा सकी, मगर ट्रक पूरी तरह जल गया। थाना प्रभारी रिसिया करुणाकर पांडे ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। ट्रक में आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *