![]()
रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई। अभियान का उद्देश्य लोगों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए जनभागीदारी बढ़ाना है। ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दिया’ थीम पर शुरुआत अभियान की शुरुआत ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दिया’ थीम पर की गई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों के बाद अभियान के पहले दिन जिले में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। सुबह जिला अस्पताल और लालगंज क्षेत्र में मरीजों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। वहीं, विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कारीगरों और जरूरतमंद लोगों को टूल किट भी बांटी गईं।
शहीद स्थल पर दीप जलाकर हुआ विधिवत शुभारंभ गुरुवार देर शाम मुंशीगंज स्थित ऐतिहासिक शहीद स्थल पर दीप जलाए गए। इसके साथ ही जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनभागीदारी के जरिए सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया। 17 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम प्रशासन के मुताबिक, ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग जनहित और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत केंद्र सरकार के 12 साल और उत्तर प्रदेश सरकार के 10 साल के विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं और उनके लाभ के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। गरीब कल्याण और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर अभियान के तहत ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ से जुड़े कार्यों और समाज में हुए बदलावों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
Source link
रायबरेली में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू, टूलकिट बांटी:प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर शहीद स्थल पर दीप जलाए गए