![]()
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। होटल में थोड़ी देर आराम करने के बाद वह सीधा 4 बार गोरखपुर शहर से विधायक रहे राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन दास अग्रवाल के दाउदपुर स्थित आवास पहुंचे। गेट पर ही डा. अग्रवाल ने तावड़े का स्वागत किया। डा. अग्रवाल भी भाजपा की पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तावड़े के साथ थे। दोनों के पास राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व था। नई कार्यकारिणी में डा. अग्रवाल फिलहाल दायित्व से मुक्त हैं। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक गोरखपुर एवं आसपास के राजनीतिक हालात पर बात हुई। विनोद तावड़े सीधे सहजनवा क्षेत्र के हरपुर में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे। वहां बच्चों के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया। वहां से वह सहजवा में स्थित अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे, वहां भी बच्चों के साथ दीया जलाया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए आग बढ़ने की प्रेरणा दी। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह गोरखपुर स्थित निजी होटल पहुंचे। रात लगभग 9:40 बजे तावड़े डा. अग्रवाल के घर पहुंचे। इस दौरन डा. अग्रवाल के समर्थक मौजूद रहे। अकेले आए विनोद तावड़े प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जब डा. राधामोहन के घर पहुंचे तो उनके साथ भाजपा की क्षेत्रीय, जिला या महानगर कार्यकारिणी का कोई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद नहीं था। डा. अग्रवाल ने तावड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद वहां पहुंचे समर्थकों ने भी उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तावड़े शुक्रवार को रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यहां के जमीनी हालात जानेंगे। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के चित्र पर किया माल्यार्पण डा. आरएमडी के घर पहुंचने पर वहां रखी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के चित्र के पास गए। चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। थोड़ी देर तक डा. अग्रवाल के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता घर के अंदर चले गए। दोनों के बीच राजनीतिक हालात पर खूब बात हुई। तावड़े ने डा. अग्रवाल से पूर्वी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा की।
Source link
राज्यसभा सदस्य डा. आरएमडी के घर पहुंचे विनोद तावड़े:राष्ट्रीय टीम में साथ रहे; देर रात पहुंचे; राजनीतिक हालात पर अकेले में हुई बात