![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार रात कानपुर में भाजपा के दीप जलाने के कार्यक्रमों के बीच महानगर कांग्रेस ने शहर की व्यवस्थाओं के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता नवीन मार्केट स्थित परेड चौराहे पर पहुंचे और सड़क के बड़े गड्ढे में बैठकर दिया जलाया। करीब 7:30 बजे हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने शहर की प्रमुख समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान खींचा। कांग्रेस नेताओं ने जर्जर सड़कों के साथ पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने के साथ आम जनता की परेशानियों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्थिति में सुधार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष बोले- गड्ढों से रोज परेशान हो रहे लोग जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे पैदल चलने वालों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने पेपर लीक और बेरोजगारी की समस्या है, जबकि महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। विकास दावों से नहीं, जमीन पर काम से दिखे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए। उनका कहना था कि विकास केवल दावों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर सड़कों और आम लोगों की सुविधाओं में दिखाई देना चाहिए। प्रदर्शन में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में राकेश साहू, पदममोहन मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, रामशंकर राय, रमाकांत मिश्रा, राजकिशोर वर्मा, संजय दीक्षित, विनय पांडेय, दुर्गा मिश्रा, इखलाख डेविड, अमिताभ मिश्रा, फजल अमीर और अरुण गुप्ता समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Source link
कानपुर में गड्ढे में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:मोदी के जन्मदिन पर जलाया दिया, खराब सड़क, पेपर लीक, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे उठाए