ईरान में अमेरिकी हमला युद्ध अपराध हो सकता है:UN रिपोर्ट में गर्ल्स स्कूल पर हमले का जिक्र; पुतिन के बाद अब ट्रम्प की जवाबदेही पर सवाल


ईरान में अमेरिका के दो सैन्य हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र की जांच रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई है। UN की स्वतंत्र जांच टीम ने कहा है कि उसके पास यह मानने की पर्याप्त वजह है कि फरवरी में ईरान के एक स्कूल और एक स्पोर्ट्स सेंटर पर हुए दो हमलों के पीछे अमेरिकी सेना थी। जांच के मुताबिक, दोनों हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध हो सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर भी युद्ध अपराध को लेकर अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई हुई थी। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने 2023 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अब ईरान में अमेरिकी हमलों को लेकर UN की रिपोर्ट के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की भी किसी तरह की व्यक्तिगत जिम्मेदारी बन सकती है। ईरान में अमेरिका के 2 हमलों की UN ने जांच की पहला- मिनाब गर्ल्स स्कूल पर हमले में 120 बच्चों की मौत दूसरा- स्पोर्ट्स सेंटर पर हमले में 22 नागरिक मारे गए खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *