पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाया रामपुर:विधायक आकाश सक्सेना और डीएम अजय द्विवेदी ने जलाए दीप, गूंजे जयघोष


रामपुर में गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। ज्वालानगर के श्री राम चौक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। इससे पूरा चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। फूलों और रोशनी से सजाया गया इलाका कार्यक्रम से पहले ज्वालानगर स्थित प्रधानमंत्री स्वनिधि गलियारे को फूलों से सजाया गया था। शाम होते ही श्री राम चौक से परशुराम चौक तक धार्मिक और देशभक्ति गीत बजने लगे। बाजार और आसपास का क्षेत्र रोशनी और फूलों से सजा नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। विधायक-डीएम ने जलाए दीप, काटा केक रात करीब 8 बजे विधायक आकाश सक्सेना और डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे भी लगाए गए। इसके बाद प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा गया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ आयोजन विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अलग-अलग वर्गों तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ने की बात कही गई। कार्यक्रम में लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए बनाया गया गलियारा ज्वालानगर में बनाया गया पीएम स्वनिधि गलियारा रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने की पहल है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *