गाजियाबाद में स्कूल वैन पेड़ तोड़कर सर्विस लेन पर गिरी:विजयनगर में DAV स्कूल के बच्चों की वैन के साथ हादसा, पलटने से बची


गाजियाबाद में आज गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन अनयिंत्रित होकर पेड़ को तोड़ते हुए 5 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। इस दौरान वैन में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं। दौड़कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित निकाला। इस घटना का सीसी टीवी भी सामने आया है। सूचना पर विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सुबह 7:30 बजे की है घटना गाजियाबाद के विजयनगर स्थित DAV स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी। जहां वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और सर्विस रोड पर जा गिरी, गनीमत रही इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के समय एक व्यक्ति पैदल जा रहा था, 5 कदम ही दूर था। पहले दौड़कर बचता है, फिर वैन की तरफ दौड़कर खिड़की खोलता है। इतने में आसपास के लोग भी मौके की तरफ दौड़े। विजयनगर SHO धर्मपाल सिंह का कहना है कि स्कूल वैन अनयिंत्रत होकर कैसे पलटी है इसकी जांच की जा रही है। ड्राइवर भी सुरक्षित है। किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। यदि स्कूल वैन पलटी नहीं बल्कि पेड़ को तोड़ते हुए सीधी ही उतर गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *