सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, मांझा क्षेत्र में कटान तेज:इटौरा ढोलीपुर गांव में किसानों की चिंता बढ़ी, प्रशासन बोला- स्थिति सामान्य


अम्बेडकरनगर में सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही मांझा क्षेत्र में नदी का कटान फिर से तेज हो गया है। इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब नदी किनारे खेती की जमीन कटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कटान से उनकी जमीन धीरे-धीरे नदी में समा रही है। बुधवार को सरयू का जलस्तर 84.60 मीटर से बढ़कर 84.66 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने का असर मांझा क्षेत्र में दिखने लगा है। इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब नदी किनारे कटान होने से किसानों को अपनी खेती की जमीन के नुकसान की चिंता सता रही है। इससे पहले नदी के निचले इलाकों में कम हुआ पानी भी बुधवार को कुछ बढ़ता दिखा। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक अभी स्थिति सामान्य है और कोई परेशानी नहीं है। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पानी अभी निचले हिस्से में ही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं है।एहतियात के तौर पर राजस्व कर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। प्रशासन की टीम जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *