पैनल से हुआ दवा विक्रेता के शव का पोस्टमार्टम:पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, हाथ मिला टूटा


फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक दवा विक्रेता का शव मिला था। उसका पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया, लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। एक्स-रे में गोली लगने की पुष्टि भी नहीं हुई है। दवा विक्रेता अमन का शव बुधवार सुबह मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। उसका बायां पैर गायब था। अमन मंगलवार शाम को घर से निकला था। बुधवार शाम को डॉक्टर जय सिंह और डॉक्टर प्रवीण कुमार के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ अमन शुक्ला का पोस्टमार्टम किया। अमन के शरीर में गोली लगने की आशंका थी, इसलिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव का एक्स-रे कराया गया। लेकिन एक्स-रे में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम करीब 3 घंटे तक चला। चेहरे पर गन पाउडर की पुष्टि हुई। बारूद को सील कर पुलिस को सौंप दिया गया है। अब इसे जांच के लिए कन्नौज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अमन का बायां पैर गायब था। उसकी पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान थे, और दाहिना हाथ टूटा हुआ था। मौत की वजह साफ न होने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *