भैंस चरा रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत:संतकबीरनगर में खेत में मौके पर दम तोड़ा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया


संतकबीरनगर में महुली थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव में बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से किसान अनिरुद्ध यादव की मौत हो गई। वह गांव के पास खेत में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के बाद आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से झुलसे अनिरुद्ध को परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंदूरिया गांव निवासी अनिरुद्ध यादव पुत्र स्व. राम प्रसाद यादव बुधवार दोपहर बाद गांव के पास खेत में भैंस चरा रहे थे। अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज चमक के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली अनिरुद्ध पर गिर गई। वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में अनिरुद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पति की मौत पर दहाड़ मारकर रोती रही पत्नी अनिरुद्ध की अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी विद्यावती देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। कभी पति के शव को निहारतीं तो कभी बदहवास होकर विलाप करने लगतीं। उनकी चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। पिता की मौत से बेटे बलिराम, हनुमान और मनीराम का भी रो-रोकर बुरा हाल था। तीनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटियों का विवाह हो चुका है, लेकिन पिता की मौत की खबर ने उन्हें भी झकझोर दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *