![]()
नागपुर के गोरेवाड़ा इलाके में मंगलवार रात एक महिला ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। महिला ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले अपनी कार से एक दूसरी एसयूवी को टक्कर मारी। इस दौरान SUV का ड्राइवर बालू कुलमथे अपनी बेटी के साथ बाहर निकल रहा था, तभी उसे भी टक्कर लग गई। इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर जा रहे 3 बच्चों और 2 अन्य लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान हरीश रामभाऊ रेवतकर और आशीष नखाते के रूप में हुई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
महिला ने 7 लोगों को कार से टक्कर मारी:3 बच्चों समेत 7 लोग घायल; नशे में गाड़ी चलाने का शक, नागपुर का मामला