सुल्तानपुर के जवान आनंद तिवारी का छत्तीसगढ़ में निधन:रायपुर में हुई घटना, पिता से रात में आखिरी बार फोन पर की थी बात


सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा गांव के रहने वाले आनंद प्रकाश तिवारी का छत्तीसगढ़ के रायपुर में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह अभी साफ नहीं है। खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 12 सितंबर की रात करीब 9 बजे आनंद की अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। परिवार के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 5:20 बजे हुई। शहीद आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर देर शाम करीब 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा। आनंद प्रकाश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केके तिवारी के भतीजे थे। आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह साल 2007 में सेना में भर्ती हुए थे और उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के रायपुर में थी। उनके पिता बलराम तिवारी एक रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी मां का नाम भोला तिवारी और पत्नी का नाम प्रियंका तिवारी है। उनका एक बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का कार्यक्रम होना था। उनकी शहादत की सूचना परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *