![]()
रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी TMC धड़े ने 14 सितंबर, सोमवार को बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। मोहम्मद एतेशामुल हक नंदीग्राम और सफीउद्दीन शेख रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। दोनों गुटों के बीच पार्टी के नाम, संगठन पर नियंत्रण और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है। इससे पहले पूर्व सीएम ममता बनर्जी की TMC ने रविवार को नंदीग्राम से संचिता प्रधान (डे) और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया था। नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इसे खाली करने के बाद हो रहे हैं। रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई। भाजपा ने अभी तक कैंडिडेट का नाम घोषित किया है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
बंगाल उपचुनाव में बागी TMC ने उम्मीदवार उतारे:नंदीग्राम-रेजीनगर में 6 अक्टूबर को वोटिंग; भाजपा ने अभी कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं किया