लोजपा ने कमल तिवारी को कोष संग्रह प्रभारी बनाया:प्रयागराज में 27 सितंबर 2026 को 'यूथ बोलो तो' कार्यक्रम, चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि


भदोही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रयागराज में होने वाले ‘यूथ बोलो तो’ कार्यक्रम को लेकर भदोही के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी की ओर से 27 सितंबर 2026 को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। कमल तिवारी को कोष संग्रह की जिम्मेदारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल तिवारी को कार्यक्रम कोष संग्रह प्रभारी बनाया गया है। उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी वित्तीय व्यवस्था और कोष संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भदोही निवासी अवनीश तिवारी को जिला छात्रावास संपर्क प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बोले- पूरी निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी नई जिम्मेदारी मिलने पर कमल तिवारी और धनंजय दुबे ने खुशी जताई। दोनों नेताओं ने पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। ‘यूथ बोलो तो’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम के साथ काम करने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी पार्टी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भदोही के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *