भाजपा के पूर्व-जिलाध्यक्ष को सचिव ने दी गोली-मारने की धमकी:फोन पर कहा- योगी बाबा बचाने नहीं आएंगे, निगोही थाने में एफआईआर दर्ज


शाहजहांपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा को ग्राम पंचायत सचिव ने गोली मारने की धमकी दी है। यह धमकी मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी मांगने पर दी गई। सचिव ने कहा कि ‘योगी बाबा बचाने नहीं आएंगे’। भाजपा नेता ने निगोही थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। निगोही थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव के रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्रा ने एफआईआर में बताया कि 12 सितंबर को उनके पास परसरा परसरी गांव के विजय सिंह आए थे। विजय सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लेकिन, ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है। जांच के बाद होगी कार्रवाई इस पर श्यामनारायण मिश्रा ने सचिव अवनीश सिंह को फोन कर प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी लेनी चाही। आरोप है कि फोन पर ही सचिव आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने मिश्रा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। सचिव ने कथित तौर पर कहा, “योगी बाबा भी तुम्हें बचाने नहीं आएंगे, अब ज्यादा दिन तुम्हारी सरकार रहने वाली नहीं है। तुम जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।” निगोही के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *