IGRS में शिकायतकर्ता की संतुष्टि कम मिलने पर DM नाराज:रैंक गिरने पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी


डीएम घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने शिकायतों के निपटारे के बाद फरियादियों की संतुष्टि का स्तर कम मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। डीएम ने साफ कहा कि सिर्फ शिकायत का निपटारा कर देना काफी नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही के कारण जिले की रैंकिंग पर असर पड़ा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर मिली शिकायतों के निपटारे की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए। अधिकारी मौके पर जाकर शिकायत की असली स्थिति की जांच करें और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के बाद ही निपटारा पक्का करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की औपचारिकता न की जाए। सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस में आबकारी, वन, खनिज, सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की रैंक खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से कमियां दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से जुड़े बिंदुओं की नियमित समीक्षा करें। किसी भी हालत में जिले की रैंकिंग गिरनी नहीं चाहिए। रैंकिंग खराब होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से तहसीलवार राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की जानकारी ली। धारा 34, 24 और 116 से संबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए अभियान चलाकर अच्छी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री के लंबित मामलों की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए, ताकि पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत न हो। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से सरकारी और गैर-सरकारी राजस्व वसूली में पीछे रहे विभागों को फटकार लगाई गई।विभागों की राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। वसूली में पीछे चल रहे विभागों के अधिकारियों पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिकता के साथ राजस्व वसूली बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, उपजिलाधिकारी कक्शा अंजुम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *