![]()
कानपुर के पंचचक्की चौराहे पर हेलमेट का चालान काटने पर एक स्कूटी सवार युवक ने हंगामा किया। आरोप है कि उसने अपने साथियों को बुलाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 10:30 बजे घटना की जानकारी दी। ट्रैफिक सिपाही शिवम चाहर ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। वह टीआई हरिकेश कुमार के साथ पंचचक्की चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक बिना हेलमेट पकड़ा गया। पुलिस ने जब नियमानुसार उसका चालान किया, तो युवक ने विवाद करना शुरू कर दिया। पूछताछ में युवक का नाम सागर बताया गया है। उसके साथ एक और युवक भी मौके पर मौजूद था। सिपाही का आरोप है कि चालान को लेकर विवाद बढ़ने पर सागर और उसके साथी ने सिपाही शिवम चाहर और होमगार्ड मनोज के साथ गाली-गलौज की। उन पर मारपीट का प्रयास करने और धमकी देने का भी आरोप है। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सिपाही शिवम चाहर ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता, धमकी और मारपीट के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
स्कूटी सवार ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास किया:कानपुर में हेलमेट का चालान काटने पर मचाया हंगामा, FIR दर्ज