![]()
बाबा नीम करोली जी की असीम अनुकंपा से इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा लखनऊ में संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई ने हर रविवार की तरह आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क पौष्टिक भोजन सेवा सम्पन्न की। इस सप्ताह श्री कान्हा जी की छठी के अवसर पर बृज की रसोई परिवार ने कढ़ी-चावल एवं मिष्ठान में बूंदी का महाप्रसाद वितरित किया। संस्था के सदस्य अनिल मूलवानी ने मिष्ठान स्वरूप बूंदी का वितरण कराया। साधना त्रिपाठी ने जरूरतमंदों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उनके बीच खुशियां साझा कीं। अनुराग दुबे ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य छठी के उल्लास को जरूरतमंदों की थाली और उनके चेहरे की मुस्कान तक पहुँचाना रहा। संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा में प्रसाद प्रेम, करुणा और सहभागिता का प्रतीक है। किसी जरूरतमंद तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचाना समानता, बंधुता और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में उतारने का प्रयास है। दीपक भुटियानी ने कहा कि बृज की रसोई का संकल्प केवल भोजन देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद को सम्मान और अपनत्व का एहसास कराना है। आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि आस्था जब सेवा से जुड़ती है, तो प्रसाद केवल थाली में नहीं, किसी जरूरतमंद के चेहरे की मुस्कान में भी दिखाई देता है। सेवा अभियान के सफल संचालन में जालिम सिंह, विजय पाल सिंह, अश्विनी कुमार बाली, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, सत्यम वर्मा, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह एवं साधना त्रिपाठी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Source link
लखनऊ में महाप्रसाद का वितरण:बृज की रसोई ने आशियाना क्षेत्र में कढ़ी-चावल और बूंदी का वितरण किया