![]()
बरेली में चार साल पहले महज 30 विद्यार्थियों से शुरू हुआ महिला कौशल प्रशिक्षण का सफर अब 46 शाखाओं तक पहुंच गया है। हरियाणा के ग्रामीण परिवेश से शुरू हुई रितु इंसान की इस पहल का फोकस महिलाओं को केवल प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र देने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। संस्थान के मुताबिक अब तक 3.5 लाख से अधिक बेटियों को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्ष 2022 में रितु इंसान और उनके भाई रविंदर सिवाच ने फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से इस पहल की शुरुआत की थी। ग्रामीण परिवेश से होने के कारण रितु ने महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को करीब से देखा। इसी अनुभव के आधार पर बेटियों को शिक्षा के साथ ऐसा हुनर देने पर जोर दिया गया, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। प्रशिक्षण में फैशन डिजाइनिंग के अलावा ब्यूटी, कंप्यूटर और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर महिलाएं नौकरी के अवसर तलाशने के साथ घर से काम, बुटीक, ब्यूटी पार्लर या छोटे कारोबार की शुरुआत कर सकती हैं। यही पहल का प्रमुख उद्देश्य बताया जा रहा है। बरेली शाखा में फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर समेत कई कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान के अनुसार इसकी ऑनलाइन रेटिंग 4.8 है और एक हजार से अधिक सकारात्मक समीक्षाएं मिल चुकी हैं। संस्थान का दावा है कि हरियाणा से शुरू हुआ यह मॉडल अब पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों तक पहुंच चुका है। वर्ष 2026 में इसे इंटरनेशनल एक्सीलेंस एंड ग्लोबल आइकन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास संस्थान का पुरस्कार मिलने की जानकारी भी दी गई है।
Source link
बरेली में महिला कौशल प्रशिक्षण विस्तार:साढ़े 3 लाख बेटियां हुईं हुनरमंद, 46 शाखाओं तक पहुंचा सफर