- Hindi News
- Sports
- India Win Junior Womens Asia Cup | Hockey India Announce Cash Prize
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने रविवार को चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। चीन के मोकी में खेले गए फाइनल में भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ।
इस जीत के साथ भारतीय जूनियर विमेंस टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। साथ ही, टीम ने FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
फाइनल जीतने के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए के कैश प्राइज का ऐलान किया। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी भारतीय टीम
भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 और क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराया। इससे पहले टीम ने मेजबान चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था।
भारत ने जापान को 7-0 और मलेशिया को 11-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के पहले मैच में भी भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था।
साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
जूनियर विमेंस एशिया कप के इतिहास में साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है, जबकि भारत और चीन के नाम 3-3 खिताब हैं। भारत ने 2023, 2024 और 2026 में चैंपियन बना।
चीन 6 बार रनर-अप रहा है, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। जापान ने अब तक खिताब नहीं जीता, लेकिन 3 बार तीसरे स्थान पर रहा है।
———————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
एशियन-गेम्स से हटाई गईं दिव्यांशी ने नया वीडियो जारी किया:बोलीं- अब ठीक हूं

एशियन गेम्स की भारतीय वुशु टीम से आखिरी समय में बाहर की गईं दिव्यांशी चौधरी ने नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय के सेक्रेटरी ने पटियाला में उनसे मुलाकात की। दिव्यांशी ने कहा कि अब वह ठीक हैं। पूरी खबर…
