![]()
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। वह महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद संजय सिंह सड़क मार्ग से रसूलाबाद के लिए रवाना हुए। संजय सिंह और राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र एक ही फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे। हालांकि, संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर नृपेन्द्र मिश्र से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। नए CEO पर बोले- काम और नतीजों से होगा आकलन राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र को लेकर संजय सिंह ने कहा कि उनका आकलन काम और नतीजों से होगा। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके काम को देखा जाएगा। आकाश आनंद को लेकर मायावती से स्थिति साफ करने की अपील बसपा नेता आकाश आनंद को लेकर संजय सिंह ने मायावती से स्थिति स्पष्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मायावती को साफ करना चाहिए कि आकाश आनंद को पार्टी में रखना है या बाहर करना है। गोंडा हत्याकांड पर सरकार को घेरा गोंडा हत्याकांड पर संजय सिंह ने दुख जताया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। चंदा, जमीन और चढ़ावे के मुद्दे पर निशाना संजय सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला। चंदा, जमीन और मंदिर में आने वाले चढ़ावे को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कथित घोटालों पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। 2027 को लेकर भी साधा निशाना 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी संजय सिंह ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार के कामकाज और भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता के बीच उठाए जाएंगे। अयोध्या से उन्होंने सरकार पर कई सवाल खड़े किए।
Source link
अयोध्या पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह:बोले– काम और नतीजों से होगा नए सीईओ जितेन्द्र मिश्र का आकलन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना