![]()
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि युवक 23 जून की दोपहर करीब 3 बजे उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद हाईवे किनारे एक होटल में ले जाकर ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़िता के मुताबिक, बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर पता चला, वीडियो वायरल करने की धमकी महिला ने बताया कि होश में आने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि जब उसने युवक से शिकायत की तो उसने किसी को बताने पर काम न दिलाने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो उसके दो बेटों को भेज दी। इसके अलावा वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल कर दिया। थाने में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंची महिला पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
अमरोहा में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया:काम दिलाने के बहाने होटल ले गया पड़ोसी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज