Festive Special Trains 2026 | Firozabad Railway News Diwali Chath Puja

अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में रेल प्रशासन ने आने वाले त्योहारों जैसे गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी और त्योहारों के दौरान यात्रा सुविधाजनक बनेगी। इससे नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होगा।

प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 01911 आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन आगरा कैंट से हर गुरुवार को तड़के 03:40 बजे चलेगी। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 01912 कोलकाता-आगरा कैंट विशेष ट्रेन हर शुक्रवार को सुबह 7:25 बजे कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रधानखूंटा, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जंक्शन, बर्धमान, बैंडेल, नैहाटी लिंक केबिन, नैहाटी जंक्शन और कोलकाता तक चलेगी।

इस विशेष ट्रेन के प्रमुख ठहराव आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, न्यू वेस्ट केबिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो और धनबाद जैसे स्टेशनों पर होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *