बाइक टच होने पर युवकों ने तमंचे से फायर किया:कौशांबी में युवक को गोली लगी, जिला अस्पताल में भर्ती; 6 पर आरोप


कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में शनिवार रात बाइक टच होने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि करीब छह लोगों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। मारपीट के बाद तमंचे से की फायरिंग घायल युवक की पहचान मोइन उद्दीन पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई है। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है।
6 लोगों पर गोली मारने का आरोप मोइन उद्दीन ने सेबू, शेखू, आशिफ, अरमान, अरबाज और निशार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस विवाद की असली वजह और फायरिंग की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *