गणेश चौथ मेले को लेकर संभल में पुलिस अलर्ट:जवानों को समझाई ड्यूटी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फोकस


संभल में गणेश चौथ मेले को लेकर शनिवार शाम पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दीं। शाम करीब 5:30 बजे अधिकारियों ने मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाईं। उन्हें ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। भीड़ बढ़ने पर तत्काल संभालें व्यवस्था पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पुलिसकर्मी तत्काल सक्रिय होकर भीड़ को नियंत्रित करें, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिसकर्मियों को भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधि की तत्काल दें सूचना अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। किसी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस बल को आपसी तालमेल के साथ काम करने और किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखने की हिदायत दी गई। यातायात व्यवस्था पर भी रहेगा जोर मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए यातायात को व्यवस्थित रखा जाए। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जवानों को सक्रिय रहने को कहा गया। कई अधिकारी रहे मौजूद सुरक्षा तैयारियों के दौरान क्षेत्राधिकारी चंदौसी विवेक जावला, तहसीलदार चंदौसी, एसएचओ चंदौसी संत कुमार, मेला कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र यादव, सीएफओ कृष्ण कुमार ओझा और यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस बल को समन्वय के साथ ड्यूटी करने और मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *