![]()
ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को लपकों से निजात दिलाने के लिए पर्यटन पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कार्रवाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिन में 43 लपकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। शनिवार को भी पुलिस ने ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को परेशान करने के आरोप में 6 लोगों को पकड़ा। सभी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। ताजमहल और आसपास के पर्यटन क्षेत्र में लपकों की गतिविधियों पर पर्यटन पुलिस लगातार नजर रख रही है। हाल के मामलों में सामने आया है कि कुछ लपके पर्यटकों को ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने जैसी सेवाओं के नाम पर परेशान करते हैं। कुछ मामलों में पर्यटकों पर ऑटो में बैठने या शू-कवर खरीदने के लिए दबाव बनाने की बात भी सामने आई है। शनिवार को पकड़े गए 6 लोग 12 सितंबर को पर्यटन पुलिस ने शोएब पुत्र शहजाद निवासी असद गली, थाना ताजगंज, उम्र करीब 33 वर्ष, अजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश जादौन निवासी दलिहाई, थाना ताजगंज, उम्र करीब 30 वर्ष, अमन शेख पुत्र नौशाद शेख निवासी सुधा नगर गौरव नगर टीला, वृंदावन, आगरा, उम्र करीब 20 वर्ष, गौरव पुत्र मुकेश निवासी राजीव नगर, थाना ताजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष, मोहम्मद अर्श हुसैन पुत्र इसरार हुसैन निवासी शहीद नगर, थाना सदर, उम्र करीब 25 वर्ष और मनीष वघेल पुत्र मोहर सिंह निवासी धांधूपुरा, थाना ताजगंज, उम्र करीब 28 वर्ष को पकड़ा। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया। हर दूसरे दिन हो रही कार्रवाई पर्यटन पुलिस ताजमहल के आसपास लगातार अभियान चला रही है। पुलिस टीम पर्यटकों को परेशान करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 10 दिन में 44 लपकों पर कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहने से ताजमहल क्षेत्र में लपकों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम आज की कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल 1309 ज्ञानेन्द्र बाबू, रिजर्व कांस्टेबल 949 केशव, रिजर्व कांस्टेबल 4331 वात्सल्य, रिजर्व कांस्टेबल 5246 गौरव और रिजर्व कांस्टेबल 776 प्रिंस कुमार शामिल रहे।
Source link
ताज पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 लपकों पर कार्रवाई:फिक्स दुकानों से सामान लेने का बनाते थे दबाव, पुलिस ने 10 दिन में 43 की धरपकड़ की