वाराणसी में बादलों की आवाजाही जारी, बारिश के आसार:शनिवार को 34 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, फिर घटने लगी गंगा


वाराणसी में शनिवार को बारिश का IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिन में एक या दो बार बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार की रात हुई बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। ठंडी हवाई चल रही हैं। और बादलों की आवाजाही लगी हुई है। वाराणसी में शुक्रवार आईएमडी के अनुसार 29.66 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश का पूर्वानुमान, चल रहीं तेज हवाएं वाराणसी में मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं सुबह 8 बजे वाराणसी का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा 20 से 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार आज वाराणसी में बारिश के आसार हैं। बादलों का आसमान में डेरा है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार वाराणसी में अभी बारिश होगी और मौसम ठंडा बना रहेगा। एक बार फिर घटने लगा गंगा का जलस्तर वाराणसी में एक बार फिर गंगा का जलस्तर घटने लगा है। गंगा का जलस्तर घटने से तटवर्ती इलाकों में दिक्कतें बढ़ गयी हैं। गंगा द्वारा लायी गयी मिट्टी और गन्दगी लोगों के घरों और मोहल्लों की गलियों और सड़कों पर दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अभी भी 800 से अधिक परिवार अपने घरों में नहीं लौटे हैं। गंगा का जलस्तर जब 65 मीटर से नीचे जाएगा। उसके बाद ये वापस लौट सकेंगे। इस समय गंगा 69 मीटर पर बह रही है। और हर 2 घंटे में एक सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *