![]()
रायबरेली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी मदद से दूसरे राज्यों में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो लग्जरी कारें भी बरामद की गई हैं। एसपी के निर्देश पर एएसपी और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फैजल उर्फ बॉबी, अंकुर उर्फ गौरव प्रताप सिंह और प्रेमाराम शामिल हैं। प्रेमाराम चोरी की गाड़ियां खरीदकर आगे बेचने का काम करता था। सुनसान जगहों पर खड़ी कारों को बनाते थे निशाना पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रात के समय सुनसान और कम रोशनी वाली जगहों पर खड़ी कारों की तलाश करते थे। मौका मिलते ही इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा सिस्टम से छेड़छाड़ कर वाहन चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी की गाड़ियों को दूसरे राज्यों में पहुंचाने की तैयारी शुरू हो जाती थी। ECM और OBD से लॉक-इग्निशन सिस्टम हैक पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य कार चोरी करने के लिए ईसीएम यानी इंजन कंट्रोल मॉड्यूल और ओबीडी यानी ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते थे। इन उपकरणों की मदद से वे कार के लॉक और इग्निशन सिस्टम में सेंध लगाते थे। इसके बाद बिना चाबी के ही गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो जाते थे।
कम निगरानी वाले रास्तों से दूसरे राज्यों में पहुंचाते थे कार चोरी के बाद आरोपी गाड़ियों को ऐसे रास्तों से दूसरे राज्यों में ले जाते थे, जहां टोल प्लाजा कम हों और पुलिस की निगरानी भी कम रहती हो। वहां पहुंचने के बाद गाड़ियों की नंबर प्लेट और कागजात बदल दिए जाते थे। इसके बाद इन्हें दूसरे लोगों को बेच दिया जाता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की दूसरी गाड़ियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। रायबरेली से क्रेटा, लखनऊ से आई-20 चोरी की थी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद क्रेटा कार रायबरेली की जहानाबाद पुलिस चौकी के पास से चोरी की गई थी। वहीं दूसरी आई-20 कार लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी थी, जिसे आरोपियों ने चोरी किया था। गिरफ्तार आरोपियों में फैजल उर्फ बॉबी ग्राम आजमवाली मिलक, थाना मैनाठेर, मुरादाबाद का रहने वाला है। अंकुर उर्फ गौरव प्रताप सिंह ग्राम हसनपुर, थाना बछरावां, रायबरेली और प्रेमाराम ग्राम गोपालपुरा नाथडऊ, थाना चामू, जोधपुर राजस्थान का निवासी है। पुलिस के मुताबिक प्रेमाराम चोरी की गाड़ियां खरीदता था।
Source link
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम हैक कर लग्जरी कारें चुराने वाला गिरोह पकड़ा:चोरी की 2 लग्जरी कारें बरामद, ECM और OBD से करते थे हैक, 3 गिरफ्तार