ललितपुर में किसान नारायणी नदी में बहा:चेक डैम पार करते समय हादसा, तीसरे दिन भी NDRF की टीम कर रही तलाश


ललितपुर जिले में यूपी-एमपी बॉर्डर पर स्थित धोरा गांव के पास एक किसान नारायणी नदी में बह गया। यह घटना तीन दिन पहले 9 सितंबर को हुई थी। धोरा निवासी 25 वर्षीय सोनू सहारिया पुत्र हरि सिंह चेक डैम पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक भी उनका पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर बुधवार को सोनू सहारिया सुबह अपने खेत पर गए थे। दोपहर करीब 2 बजे वह यूपी-एमपी बॉर्डर पर नारायणी नदी के चेक डैम की पट्टी से पैदल पार कर रहे थे। तभी पानी के तेज बहाव में वह बह गए और डूब गए। आसपास मौजूद किसानों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से ही एनडीआरएफ की टीम नदी में सोनू की तलाश कर रही है। जाखलौन थाना अध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि सोनू की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना से परिजनों का हाल बेहाल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *