दृश्यम फेम ईशिता को पसंद है चाइनीज फूड:'घमासान' में अगल अंदाज में नजर आएंगी, गोरखपुर में बोली- नेगेटिव रोल प्ले करना चाहती हूं


बॉलीवुड एक्ट्रेस और दृश्यम फेम ईशिता दत्ता एक निजी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बुधवार को गोरखपुर पहुंचीं। उन्होंने अपने मॉडलिंग और खूबसूरत अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। फैंस भी उन्हें देखकर बेहद खुश हुए। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए ईशिता ने चाइनीज फूड को अपना पसंदीदा खाना बताया। साथ ही आगे चलकर नेगेटिव रोल प्ले की इच्छा भी जाहिर की। ईशिता दत्ता ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी दो फिल्में आने वाली हैं। इनमें फिल्म ‘घमासान’ 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है, जबकि ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर 9 सितंबर को लॉन्च हुआ है। ईशिता ने कहा कि दोनों फिल्मों में उनका किरदार एक-दूसरे से काफी अलग है और लंबे समय बाद फिल्मी दुनिया में वापसी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। देखिए तस्वीरें… OTT और बड़े पर्दे का अपना- अपना महत्व- ईशिता दत्ता
ओटीटी और बड़े पर्दे की फिल्मों को लेकर पूछे गए सवाल पर ईशिता ने कहा कि दोनों का अपना-अपना महत्व है। उनके मुताबिक ओटीटी की अपनी जगह है और बड़े पर्दे की अपनी अलग जगह। दर्शक दोनों माध्यमों को प्यार दे रहे हैं। चैलेंजिंग किरदार करना पसंद
वहीं ईशिता दत्ता ने यह भी बताया कि वह नेगेटिव किरदार निभाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनसे कहते हैं कि उनका चेहरा काफी पॉजिटिव है, लेकिन अब वह कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार करना चाहती हैं। बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर जताई खुशी
अभिनेत्री ईशिता दत्ता ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साह जाहिर किया। खास बात यह है कि वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और दोनों फिल्मों में उनका किरदार बिल्कुल अलग नजर आने वाला है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *