रामपुर में महिला थाने के पास बाइक डिवाइडर से टकराई:युवक की मौत के बाद प्रशासन एक्शन में, मोड़ पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर


रामपुर में महिला थाने के पास मंगलवार को हुए बाइक हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना वाले स्थान पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन अब ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मौके पर स्पीड ब्रेकर, संकेत चिन्ह और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय कराने की योजना बना रहा है। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई मंगलवार सुबह करीब 9:58 बजे पहाड़ी गेट की ओर से सिविल लाइंस की तरफ जा रहा करीब 20 वर्षीय शिवम तेज रफ्तार बाइक चला रहा था। महिला थाने के पास मोड़ पर अचानक बाइक बेकाबू हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक युवक के नीचे से निकलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरी। वहीं, बाइक सवार उछलकर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया और फिर सड़क पर गिर पड़ा। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शिवम को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर मंथन वायरल CCTV वीडियो और हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की पहल की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बुधवार रात बताया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में मौके की स्थिति का निरीक्षण कर स्पीड ब्रेकर, संकेत चिन्ह और अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों पर फैसला लिया जाएगा। मोड़ से पहले वाहन चालकों को किया जाएगा अलर्ट एएसपी ने बताया कि जिस तरह तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर डिवाइडर से टकराई, उससे हादसे की गंभीरता सामने आई है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए मोड़ से पहले वाहन चालकों को सतर्क करने के उपाय किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटना संभावित स्थान पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम कराकर वाहन चालकों को पहले ही अलर्ट करना और हादसों की आशंका को कम करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *