![]()
हरदोई जिले में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा A H1N1) के 16 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भावनाथ पांडे ने बुधवार शाम 6:55 बजे बताया कि जिले में अब तक 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कुछ मरीज लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर के हायर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि कुछ मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, हरदोई मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू से संबंधित अब तक 21 जांच की जा चुकी हैं। इनमें किसी भी मरीज का सैंपल पॉजिटिव नहीं आया है। तीन मरीजों की हालत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी यूडीएसपी (यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म) के आंकड़ों के मुताबिक, अर्बन हरदोई के धर्मशाला मार्ग निवासी 40 वर्षीय आरती गुप्ता की निजी पैथोलॉजी में जांच पॉजिटिव आई है। बावन ब्लॉक के महोलिया शिवपार निवासी 45 वर्षीय आराधना उपाध्याय की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ ले जाया गया। आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद के एगवां निवासी 27 वर्षीय मुन्नी बेगम को सांस लेने में परेशानी होने पर बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज में 21 जांच, सभी सैंपल निगेटिव हरदोई मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइन फ्लू से संबंधित 21 जांच की गई हैं। हालांकि, इनमें किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेवी गोगोई ने बताया कि संस्थान पूरी तरह अलर्ट पर है। लैब से लेकर सैंपल कलेक्शन तक सभी स्तरों पर निगरानी की जा रही है।
संपर्क में आए लोगों की बनाई जा रही सूची संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएमओ ने बावन, शाहाबाद समेत अर्बन हरदोई के स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के घर और आसपास के इलाकों का दौरा कर रही हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर उन्हें बचाव के लिए प्रोफिलैक्सिस दवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कार्रवाई की जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट भी मांगी है।
भरावन, बावन और मल्लावां में कराया गया छिड़काव सीएमओ के मुताबिक, भरावन, बावन और मल्लावां में नए मरीज मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन और छिड़काव भी कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। छींकने-खांसने से फैलता है संक्रमण स्वाइन फ्लू सांस संबंधी वायरल संक्रमण है। यह संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से निकलने वाली बूंदों और दूषित सतहों के संपर्क में आने से फैल सकता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी शामिल हैं।
Source link
हरदोई में स्वाइन फ्लू के 16 मामले सामने आए:अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज में 21 जांचों में कोई पॉजिटिव नहीं