महराजगंज में 44 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हुआ:प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, 15 हाई रिस्क में


महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को मुफ्त जांच और स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इस दौरान कुल 50 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई, जिनमें से 44 का मुफ्त अल्ट्रासाउंड किया गया। साथ ही, 15 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) कैटेगरी में रखा गया। डॉक्टर रोमा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत हर महीने की 1, 9, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। इसमें खास तौर पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली माताओं की नियमित जांच करके उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है। इस अभियान के तहत गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, प्रसव से पहले, प्रसव के समय और प्रसव के बाद की सेवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का मकसद गर्भवती महिलाओं को समय पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देकर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। यह मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवा महराजगंज की जिला स्वास्थ्य समिति चला रही है। ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1900 पर संपर्क कर सकते हैं। यह अभियान मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज सुरेंद्र कुमार चौधरी और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *