![]()
नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस आग में गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 51 की होशियारपुर गली नंबर-2 में मंगलवार सुबह करीब 7:25 बजे मनीष शर्मा के गोदाम में आग लगने की खबर मिली थी। इस गोदाम में फ्रिज और कूलर जैसे इलेक्ट्रिक सामान रखे थे। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए कुल 16 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि गोदाम एक सकरी गली में था और अंदर से बंद था। इसलिए आसपास के मकानों को भी खाली कराया गया। दमकल कर्मचारियों ने तीन शीट काटकर गोदाम में तीन तरफ से घुसकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
Source link
नोएडा के होशियारपुर में इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी आग:16 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, सामान जलकर राख