आजमगढ़ में गोकशी का मामला आया सामने:सरायमीर थाना क्षेत्र में नदी के किनारे हो रही थी गोकशी, जांच में जुटी पुलिस


आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में गोकशी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके से गोवंश के पैर और मुंडी को भी बरामद किया गया है। वही इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। नदी के किनारे हो रही थी गोकशी
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कुंवर नदी के पास सदर शाहपुर में यह गोकशी की घटना सामने आई है। जहां नदी के किनारे गोकशी की जा रही थी। मंगलवार को सुबह जब आसपास के लोगों ने गोवंश के अवशेष देखे तो मामले की सूचना हिंदू संगठनों और पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सरायमीर पुलिस मामले और क्षेत्राधिकारी फूलपुर मौके पर पहुँचे और छानबीन में जुट गये है। इससे पूर्व भी सरायमीर थाने पर तैनात रही एक सब इंस्पेक्टर के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से बीट प्रभारी दरोगा और आरक्षी को निलंबित कर दिया था। जिले में गोकशी किए जाने की घटना का या कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी फूलपुर थाना क्षेत्र और पवई थाना क्षेत्र महाराजगंज थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आ चुकी हैं। हालांकि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *