संभल में निर्माणाधीन 1000 स्क्वायर फीट का लेंटर गिरा:तीन राजमिस्त्री और 11 मजदूर काम कर रहे थे, एक घायल; 2 लाख का नुकसान


संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सैंजनी गांव में सोमवार को निर्माणाधीन मकान का करीब 1000 वर्गफीट का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मकान मालिक के मुताबिक हादसे में 2 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 3 राजमिस्त्री और 11 मजदूर कर रहे थे काम गांव निवासी लखन पाल पुत्र नरेश पाल के मकान में सोमवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे तीन राजमिस्त्री और 11 मजदूर काम पर लगे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे लेंटर का बचा हुआ करीब 15 प्रतिशत हिस्सा डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में हंसपाल (38) मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ मजदूर ऊपर, बाकी नीचे मैदान में कर रहे थे काम मकान मालिक लखन पाल ने बताया कि सुबह से लेंटर डालने का काम चल रहा था और काम लगभग पूरा हो चुका था। अचानक पूरा लेंटर नीचे गिर गया। उनके मुताबिक, हादसे के समय कुछ मजदूर लेंटर के ऊपर थे, जबकि बाकी नीचे खुले मैदान में काम कर रहे थे। मजदूर राकेश ने बताया कि लेंटर अचानक अपने आप नीचे गिर गया। कुल 14 लोग काम कर रहे थे। हादसे में एक साथी को मामूली चोट आई है। बारिश के पानी से सपोर्ट धंसने की आशंका राजमिस्त्री सतीश ने बताया कि तीन मिस्त्री और 10 से 12 मजदूर लेंटर डालने में लगे थे। काम ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक लेंटर गिर गया। उन्हें इसकी वजह के बारे में जानकारी नहीं है। बताया गया कि पिछले चार दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि निर्माणाधीन मकान के अंदर और नींव के आसपास बारिश का पानी भरा हुआ था। आशंका है कि पानी के कारण जमीन के अंदर लेंटर को सहारा देने वाली सपोर्ट कमजोर होकर धंस गई हो, जिससे पूरा लेंटर गिर गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के संबंध में अभी थाना पुलिस या प्रशासन को सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक जांच नहीं हो सकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *