गोरखपुर के ब्रह्मपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में शनिवार को महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षकों और बच्चों ने धूमधाम से मनाया।
.
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्तांत और शिक्षा क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
