![]()
भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लिश क्लब सरे की ओर से डेब्यू किया। उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया। नबी ने द ओवल मैदान पर चल रहे मैच की पहली पारी में अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव को आउट किया, जबकि दूसरी पारी में जेम्स वार्टन को पवेलियन भेजा। BCCI ने नबी को इंग्लैंड में भारत के न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों के लिए भेजा है। उन्हें वहां ठीक वैसी परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा, जैसी नवंबर में न्यूजीलैंड में होंगी। मैच में एक भी फिफ्टी नहीं इस मैच में अब तक कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका है। सरे ने पहले गेंदबाजी चुनी। उसने यॉर्कशायर को 185 रन पर ऑलआउट कर दिया। फिर पहली पारी में 83 रन पर सिमट गई। यॉर्कशायर को पहली पारी के आधार पर 102 रन की बढ़त मिली। यॉर्कशायर की दूसरी पारी 82 रन पर खत्म हो गई। सरे को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला। शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक सरे की टीम 184 रन से पीछे थी। सरे की ओर से 3 मैच खेलेंगे नबी नबी को सरे ने काउंटी चैंपियनशिप के तीन मैचों के करार पर जोड़ा है। उनसे पहले महिपाल लोमरोर, राहुल चाहर और साई सुदर्शन जैसे भारतीय खिलाड़ी सरे की ओर से खेल चुके हैं। श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम में थे, डेब्यू नहीं हुआ नबी को श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। क्योंकि, जसप्रीत बुमराह को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला था। हालांकि, नबी दोनों टेस्ट मैचों में टीम से बाहर रहे। रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे 2025-26 का सीजन नबी के लिए सफलता वाला रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई और 60 विकेट लिए। इनमें फाइनल के पांच विकेट भी शामिल थे। इस अभियान के दौरान नबी ने केएल राहुल, करुण नायर और आर स्मरण को भी आउट किया। नबी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट हैं। IPL में दिल्ली कैपिटल्स से खेले नबी ने इसी इसी दौरान IPL डेब्यू भी किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने टीम के लिए पांच मैच खेले, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा। ———————————————— भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बुमराह समेत 4 खिलाड़ी 4-9 सितंबर तक प्रैक्टिस मैच खेलेंगे; अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाड़ी 4 से 9 सितंबर के बीच प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले इन खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Source link
आकिब नबी को काउंटी के पहले मैच में 2 विकेट:पहली पारी में कुलदीप यादव को आउट किया, सरे 184 पीछे