आगरा में एक घंटे की बारिश से जलभराव:जन्माष्टमी पर खरीदारी करने वाले लोग हुए परेशान, कई इलाकों में लगा जाम


आगरा में शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ। शाम को काले बादल छा गए। 6 बजे अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज बारिश हुई। बारिश ने शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। महज एक घंटे की बारिश में शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शहर की प्रमुख सड़क एमजी रोड सहित 20 से अधिक मार्गों पर पानी भर गया। देहात में बिजली गिरने से दो घरों की छत ढह गई।
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे झमाझम बारिश हुई। आसमान में तेज गड़गड़ाहट के बिजली कडकती रही। थोड़ी ही देर में सड़कों पर पानी भरने से एमजी रोड, सुल्तानगंज पुलिया और सेंट जॉन्स चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जलभराव के बीच कई दोपहिया वाहन बंद हो गए, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शाहगंज, बोदला, राजामंडी, सेंट जॉन्स चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, भगवान टॉकीज और ट्रांस यमुना कॉलोनी जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे जाम लग गया। लोग हुए परेशाान
जन्माष्टमी पर खरीदारी को शाम को निकले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते शास्त्रीपुरम में सड़कों पर पानी भर गया। इससे सड़क किनारे लगी दुकान पर खरीदारी करने में परेशानी हुई।

हर साल दोहराई जाती है समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या नई नहीं है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *