Sultanpur Police Line Janmashtami Celebration

सुल्तानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भव्य झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी। - Dainik Bhaskar

भव्य झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी।

सुल्तानपुर पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस लाइन परिसर में बने राधा-कृष्ण मंदिर में कई कार्यक्रम होंगे। रात में पुलिसकर्मी रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली जाएगी।

मंदिर समिति के प्रतिनिधि सुरेश नारायण त्रिपाठी ने तैयारियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सजावट का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ भगवान को वस्त्र पहनाना बाकी है।

सुरेश नारायण त्रिपाठी ने यह भी बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार का आयोजन ज्यादा भव्य और व्यवस्थित होगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद बांटने की खास व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में जिले के DM इंद्रजीत और SP विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 7:30 बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेंगे। इस बार कथक सम्राट पद्मविभूषण स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज के शिष्य खास सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों के भी कई सांस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आधी रात को मनाया जाएगा। कन्हैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए शहर के दर्जनों मंदिरों को सजाया गया है। इनमें बैजूशाह शाहगंज, रामदयाल मंदिर बाधमंडी रोड, जानकीसाव मंदिर स्टेशन रोड, राधा-कृष्ण मंदिर पारकीसगंज, गल्लामंडी स्थित राधेकृष्ण मंदिर और सीताकुंड जैसे मंदिर शामिल हैं।

इन मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। अनुष्ठान और कीर्तन भी शुरू हो गए हैं। कादीपुर कस्बा, सूरापुर बाजार, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, करौंदीकला, गोसाईगंज, लम्भुआ, चांदा, कोइरीपुर, भर्दैया, बल्दीराय, दोस्तपुर, धम्मौर, पारा बाजार और विदेश्वरीगंज समेत कई अन्य जगहों पर भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *