क्राइम कंट्रोल में पिछड़ने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई:सदर-उझानी इंचार्ज लाइन हाजिर, कई इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए


बदायूं में बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने क्राइम कंट्रोल और थाना स्तर की कार्यशैली को लेकर कई थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की। सदर और उझानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, गैरजनपद तबादले के चलते कई इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही दातागंज, जरीफनगर, फैजगंज बेहटा समेत कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। सदर कोतवाली की कमान माधव सिंह बिष्ट को ट्रांसफर सूची के मुताबिक, सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह अलापुर में तैनात इंस्पेक्टर माधव सिंह बिष्ट को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इस्लामनगर कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सनी चौधरी को अलापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दातागंज और उघैती में भी बदले प्रभारी पुलिस हिरासत में राजेश की मौत के बाद चर्चा में आए वेदपाल सिंह को गैरजनपद तबादले के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह उघैती में तैनात इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह को दातागंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एएचटी में तैनात उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को उघैती थाने की जिम्मेदारी मिली है। मुजरिया थाने में तैनात इंस्पेक्टर विदेश कुमार शर्मा को एएचटी प्रभारी बनाया गया है। मुजरिया और बिसौली में भी नई तैनाती सिविल लाइंस की शेखूपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार को मुजरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बिसौली के इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को गैरजनपद तबादले के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह सर्वेंद्र कुमार शर्मा को बिसौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। फैजगंज बेहटा और जरीफनगर में भी बदलाव सीकरी गांव में हुए बवाल के बाद फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार को भी गैरजनपद तबादले के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह सर्विलांस प्रभारी कपिल कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। जरीफनगर के इंस्पेक्टर सुमित कुमार का भी गैरजनपद तबादला हुआ है। उन्हें पुलिस लाइन भेजकर अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम को जरीफनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उझानी कोतवाली में भी नया प्रभारी उझानी के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से धर्मेंद्र सिंह को उझानी कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *