गोरखपुर में 6 उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई बंद रहेगी:सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कई इलाके कटौती से प्रभावित होंगे


गोरखपुर के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली का रख-रखाव, तार बदलने, लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इस वजह से राप्तीनगर, शाहपुर, रानीपुर, तारामंडल, पादरी बाजार, मोतीपोखरा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। हालांकि, मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों को दूसरे पावर हाउस से जोड़कर बिजली चालू रखी जाएगी। विभाग की ओर से यह अपील किया गया है कि उपभोक्ता समय से पहले बिजली से संबंधित अपने सभी काम निपटा लें। ताकि कोई दिक्कत न हो। दूसरे पॉवर हॉउस से दी जाएगी सप्लाई
132 केवी एफसीआई (FCI) से 33/11 केवी मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन पर दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। जिससे उस उपकेंद्र से बिजली सप्लाई नहीं हो पायेगी। हालांकि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इस दौरान 132 केवी भटहट से जोड़कर पूरे समय बिजली चालू रखी जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटेगी
शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी ‘जेल हाई लॉस’ फीडर पर जेल रोड तिराहे के पास जर्जर तारों को बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण जेल रोड तिराहे और उससे जुड़े इलाकों की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस-3, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम और दूरदर्शन फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र के11 केवी पादरी बाजार, जंगल धूषण और न्यू फीडर, शाहपुर उपकेंद्र के 11 केवी असुरन फीडर रानीपुर और तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। पेड़ों की छंटाई की वजह से सप्लाई बंद रहेगी
राप्तीनगर ओल्ड पावरहाउस से निकलने वाले मोतीपोखरा फीडर पर बिजली के तारों के पास आ रही पेड़ों की टहनियों को काटने का काम किया जाएगा। इस वजह से मोतीपोखरा फीडर की बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर इसी दौरान फेस-4 और कृष्णा नगर फीडर की बिजली भी आंशिक रूप से (थोड़े समय के लिए) बंद रखी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *