गोंड महासभा का धरना प्रदर्शन:अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण जारी कराने की मांग रखेंगे, 7 को आयोजन


गोंड महासभा की ओर से अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर 7 सितंबर को बैरिया तहसील में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महासभा ने गोंड समाज के सभी सजातीय बंधुओं से सुबह 11 बजे तहसील परिसर पहुंचने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन अनिश्चितकालीन होगा। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर प्रशासन के समक्ष अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग रखी जाएगी। महासभा ने अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *